-
Advertisement
ईरान और इजरायल जंग के बीच देश भर में महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जानें नई कीमत
LPG Cylinder Price: ईरान और इजरायल के बीच जारी जंग के बीच घरेलू बजट पर असर डालने वाली एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी 7 मार्च 2026 से नई दरें लागू कर दी हैं। इस बढ़ोतरी के बाद देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतें 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 900 रुपये के पार पहुंच गई हैं। इसी के साथ कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दामों में भी 115 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी की गई है। नई दरों के अनुसार, दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये का हो गया है।
बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है
सरकार ने 5 मार्च को इमरजेंसी पावर इस्तेमाल करते हुए देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से गैस की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने यह आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि अब रिफाइनरियां प्रोपेन और ब्यूटेन का इस्तेमाल सिर्फ रसोई गैस बनाने के लिए करेंगी।
पंकज शर्मा
