-
Advertisement
Maha shivratri | हर हर महादेव | Himachal
/
HP-1
/
Feb 26 20256 days ago
आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। इस पर्व को लेकर मंदिरों में भक्तों का उत्साह चरम पर है और हर जगह बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। राजधानी शिमला के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हर कोई भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिरों में पहुंचा। इस दिन भक्त भगवान शिव से आत्मिक शांति और कल्याण की प्रार्थना करते हैं।
Tags