-
Advertisement

धोनी का नया अवतार हो रहा वायरल, बालों का बदला रंग, नजर आए हाथों में गिटार थामे-देखें वीडियो
आईपीएल के 16वें सीजन (16th season of IPL) की 31 मार्च से शुरुआत होने वाली है। टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में पिछले चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का सामना चार बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। आईपीएल की तैयारी के लिए सीएसके के अधिकतर खिलाड़ी चेन्नई पहुंचकर एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में अभ्यास कर रहे हैं।
धोनी बुरे संगीतकार भी नहीं
इसी बीच एक वीडियो सीएसके ने शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) नए अवतार में नजर आ रहे हैं। धोनी टीम के अन्य तीन साथियों के साथ किसी विज्ञापन और प्रोमो की शूटिंग में लगे हैं। इस दौरान उनके हाथ में गिटार (Guitar is Visible in His Hand) दिख रहा है। धोनी किसी रॉकस्टार (Rockstar) से कम नहीं लग रहे। धोनी के साथ टीम के ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, ऑलराउंडर शिवम दुबे और तेज गेंदबाज दीपक चाहर मस्ती करते दिख रहे हैं।
Groovy Wednesday! 🥳#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 @snj10000 pic.twitter.com/fLpSthiMrw
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 15, 2023
महेंद्र सिंह धोनी कभी भी अपने फैन्स को हैरान करना नहीं छोड़ते हैं। शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज (Brilliant Wicketkeeper-Batsman) ना केवल एक करिश्माई कप्तान रहे हैं बल्कि एक शानदार फिनिशर भी रहे हैं। धोनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं, जिन्होंने अलग.अलग क्षेत्रों में अपने बिजनेस को फैलाया हुआ है। धोनी भारतीय प्रादेशिक सेना में एक मानद लेफ्टिनेंट कर्नल भी रहे हैं। अब चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए एक वीडियो से पता चलता है कि महेंद्र सिंह धोनी बुरे संगीतकार भी नहीं हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में अपने साथी खिलाड़ियों शिवम दुबे, दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) के साथ मस्ती करते हुए देखा गया।
Thala Update!
⏳: 1️⃣9️⃣ : 2️⃣9️⃣#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/lr5a1c3E6i— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 9, 2023
प्रैक्टिस के साथ-साथ मस्ती
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इन खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी हाथ में गिटार लिए नजर आ रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के बीच इस बॉन्डिंग सेशन को 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल की तैयारियों के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पिछले चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 31 मार्च से रोमांचक मुकाबले शुरू होने से पहले सीएसके के खिलाड़ी प्रैक्टिस के साथ-साथ मस्ती करते हुए भी समय बिता रहे हैं।