-
Advertisement
Mahendra Singh | Misbehave | Kuldeep Rathore |
Last Updated on August 11, 2021 by IANS
सुंदरनगर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में प्रदेश सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। राठौर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर भी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह बदतमीजी के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मुख्य सचिव अनिल खाची के साथ पहले बदतमीजी की गई और बाद में उन्हें पद से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अफसरशाही को ताश के पत्तों की तरह इधर-उधर फेंका जा रहा है जिससे प्रतीत होता है कि जयराम ठाकुर का अफसरशाही पर कोई भी नियंत्रण नहीं है। इस से प्रतीक हो रहा है कि सरकार को चलाने का कार्य जयराम ठाकुर नहीं महेंद्र सिंह कर रहे हैं।