-
Advertisement
हिमाचल: बढ़ती महंगाई के खिलाफ सुजानपुर में गरजी महिला कांग्रेस, निकाली आक्रोश रैली
हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला में महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ सुजानपुर में आक्रोश रैली (Rally) निकाली। इस रैली में काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेन्द्र राणा, प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल, चडीगढ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे भी मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर रोष प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें:देश में महंगाई चरम पर पहुंची और बीजेपी कर रही अपनी उपलब्धियों का गुणगान
विधायक राजेंद्र राणा (MLA Rajendra Rana) ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुत संख्या में महिलाएं महंगाई के विरोध में आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उपचुनावों में जनता ने गुस्सा सरकार को दिखाया है। उसी तरह आने वाले चुनावों में भी जनता बीजेपी सरकार को आइना दिखाएगी। उन्होंने कहा कि उपचुनावों के बाद मिली हार के बाद पेट्रोल डीजल के दाम कम हो गए थे, लेकिन फिर से दामों में इजाफा हुआ है जिससे जनता का गुस्सा विधानसभा चुनावों (Vidhan Sabha Election) में निकलेगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज पूरा देश कर्जे में डूब चुका है और महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि 2014 में रसोई गैस का सिलेंडर का दाम बहुत कम था, लेकिन आज बहुत ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश 98 हजार करोड़ रुपए के कर्ज तले डूबा हुआ है जिससे महंगाई और बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें:बढ़ती महंगाई पर धर्मशाला में गरजी कांग्रेस, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

वीरेन्द्र कंवर के बयान पर राजेंद्र राणा का पलटवार
पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर के गौवंश के संरक्षण के बयानों पर राजेन्द्र राणा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार के मंत्रीए विधायक और संगठन के लोग प्रचार की सरकार बन गई है और मात्र होर्डिंग लगाने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार के नेता प्रचार करने तक ही सीमित हो कर रह गए है और जमीन पर कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी गौवंश सड़कांे पर घूम रहा है और मंत्री झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


