महिंद्रा ने शेयर किया वेज फिश फ्राई परोसने वाले ‘शाकाहारी’ रेस्टोरेंट का मेन्यू

महिंद्रा ने शेयर किया वेज फिश फ्राई परोसने वाले ‘शाकाहारी’ रेस्टोरेंट का मेन्यू

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारतीय बिजनेस टायकून और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) आए दिन अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में रहते हैं। इस बीच उनका एक और ट्वीट वायरल हो रहा है। आनंद महिंद्रा ट्विटर पर एक ‘शुद्ध शाकाहारी’ रेस्टोरेंट का मेन्यू शेयर किया है जिसमें वेज फिश फ्राई, वेज मटन डोसा, वेज चिकन राइस लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘यह अतुल्य भारत का एक उदाहरण है, शाकाहार, मांसाहार में क्या अंतर है? सबकुछ हमारे दिमाग की उपज है?।’ एक यूज़र ने लिखा, ‘यह सिर्फ भारत में हो सकता है।’


यह भी पढ़ें :- भारत में पहली बार: सुजुकी ने लॉन्च की BS-6 इंजन वाली Suzuki Access 125

 

एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में यह हमारे दिमाग पर निर्भर करता है कि हम किस दिशा में सोच रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने टिप्पणी की- मलेशिया में यह बहुत आम है। टोफू व्यंजन जो मूलरूप से गैर-शाकाहारी व्यंजनों की तरह दिखते हैं और स्वाद लेते हैं। मेन्यू की तस्वीर शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा- ‘यह इस बात का उदाहरण है कि अतुल्य भारत वास्तव में कैसा है। लाखों सालों से हम चीजों पर अपने दिमाग की ताकत का दोहन कैसे किया जाता है। वेज, नॉन-वेज में क्या अंतर है? ये सब हमारी मनःस्थिति है या यूं कहें कि दिमागी हालत है। इस मेन्यू की तस्वीर को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन ने 5 जनवरी को शेयर किया था। उनके इस तस्वीर को शेयर करने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें

- Advertisement -

Tags: | tweets Pure Veg restaurant menu | Anand Mahindra humour | Chairman of the Mahindra Group | hindi news | pure vegetarian eatery | national | non vegetarian dishes | veg fish fry | हिमाचल अभी अभी | veg mutton dosa | बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा | महिंद्रा ग्रुप | प्योर वेज डिश | topnews | Anand Mahindra
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है