-
Advertisement

वैलेंटाइन पर प्रेमिका को रिझाने चला चिड़ा, देखो Video कैसे निकले हैं Extra पंख
वैलेंटाइन (Valentines) पर बड़ों-बड़ों के पंख निकल आते हैं, ये तो चिड़ा है, फिर इसके क्यों ना पंख निकले। प्यार का इजहार करने वाला ये मौसम ही ऐसा है, तो फिर पहले से पंख लगाए बैठा चिड़ा क्यों पीछे रहे भला। हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें चिड़े के एक्स्ट्रा पंख (Extra Feathers) निकले हुए हैं। साइंस गर्ल @gunsnrosesgirl3 नामक यूजर के ट्वीट को आईएफएस सुशांत नंदा (IFS Sushant Nanda) ने रिट्वीट किया है। मेल नाइटजार पंछी का एक्स्ट्रा पंखों वाला वीडियो जमकर वायरल (Viral Video) हो रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मादा चिड़िया को खोजने के लिए नर चिड़िया के एक्स्ट्रा पंख निकल आए हों।
यह भी पढ़ें: बंदर को ठगने गया शख्स, उसके बाद जो हुआ Video देखकर आप समझ जाएंगे
https://twitter.com/gunsnrosesgirl3/status/1356316024052854786
साइंस गर्ल नामक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि ये मेल स्टेंडर्ड नाइटजार चिड़िया (Male Standard Winged Nightjar) है। ब्रीडिंग सीजन (Breeding Season) यानी प्रजनन काल में इस चिड़िया के दो और पर निकल आते हैं, कुछ समय बाद ये खुद गिर जाते हैं। ये 38 सेंटीमीटर के होते हैं।
How absolutely amazing. Tks for alerting. My favourite nightjar is the fiery-necked, because of its call: Good Lord Deliver Us.
— Gillian Godsell (@gilliangodsell) February 2, 2021
देखने में ये झंडे जैसे लगते हैं, इनकी तेजी देखकर ही मादा इंप्रेस (Female Impresses) होती है। बताया गया है कि ये वीडियो डेरमोट ब्रीन ने विमेओ प्लेटफार्म पर बनाया गया है। यूजर इसे देखकर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं।
That's absolutely amazing. I must admit I nearly passed out just seeing one sitting on the ground! pic.twitter.com/TMBwMIk22p
— Clare 🦊🦎🐳 (@clare_taz) February 2, 2021