-
Advertisement
हिमाचल अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई, व्यक्ति की गई जान, युवती गंभीर घायल
सुंदरनगर। हिमाचल में सड़क हादसे (Road Accident) रूकने का नाम हीं नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मंडी के सुंदरनगर (Sundernagar) से सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित बाइक दीवार से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं युवती इस हादसे में गंभीर घायल हो गई। यह हादसा सुंदरनगर.नालनी सड़क मार्ग पर नालनी स्कूल के बाहर हुआ है।
यह भी पढ़ें:सिरमौर में ड्रिल मशीन के बीच फंसा कामगार का मफलर, दम घुटने से मौत
बताया जा रहा है कि मंगलवार को एक बाइक (Bike) पर 62 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र हरि सिंह गांव मनाणु, पौड़ाकोठी तहसील निहरी बाइक पर जा रहा था। उसके साथ पीछे एक युवती भी बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक नालनी स्कूल के बाहर पहुंचने पर व्यक्ति ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक सीधे दीवार से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी (IGMC) रेफर कर दिया है। अभी तक युवकी की पहचान नहीं हुई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। हादसे के सही कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


