-
Advertisement
हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर अज्ञात की मौत
ऊना। पुरानी दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही हिमाचल एक्सप्रेस (Himachal Express) की चपेट में आने से त्यूड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे में व्यक्ति के शरीर के करीब छह टुकड़े हो गए। रेलवे पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्रित कर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की मॉर्चुरी में रख दिया है।
शव की पहचान को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि त्यूड़ी में हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शरीर के हिस्सों को एकत्रित कर पहचान तेज कर दी है। ऊना रेलवे (Una Railway Police) चौकी इंचार्ज पुरोषत्तम ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। पहचान के लिए स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े:सतलुज नदी के तेज बहाव में 18 बकरियों सहित बह गया वृद्ध, तलाश जारी
