-
Advertisement
शख्स ने Delhi-Goa फ्लाइट में कहा- अंदर आतंकी हैं, मैं स्पेशल सेल से हूं; हुआ अरेस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली से गोवा (Delhi To Goa) जा रहे एयर इंडिया के एक विमान में एक यात्री ने ये कहते हुए यात्रियों में दहशत पैदा कर दी, कि विमान में आतंकवादी (terrorist) मौजूद है। बतौर रिपोर्ट्स, 30-वर्षीय यात्री ने गुरुवार को दिल्ली-गोवा एअर इंडिया फ्लाइट में कहा, ‘इस फ्लाइट में आतंकी हैं और मैं स्पेशल सेल से हूं।’ यात्री की बात सुनकर अन्य यात्री आतंकित हो गए थे और उसे फ्लाइट लैंड होने पर गिरफ्तार (arrested) कर लिया गया। बकौल पुलिस, ज़िया उल हक नामक व्यक्ति दिमागी मरीज़ रहा है और अस्पताल में इलाज करा रहा है।
यह भी पढ़ें: #Tamilnadu: पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 5 लोगों ने गंवाई जान, 3 हुए घायल
डाबोलिम हवाईअड्डा की ये घटना है। इसी हवाई अड्डा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि 30 साल का यात्री ज़िया उल हक मानसिक रूप से बीमार है। उसे विमान के उतरने के बाद हमने गिरफ्तार किया है, मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार किया गया शख्स दिल्ली के ओखला का रहने वाला बताया जा रहा है। गोवा पुलिस के मुताबिक जिया उल हक को हिरासत में ही रखा गया है। गोवा पुलिस जिया उल हक से पूछताछ कर रही है। जिया उल हक को मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद जिया को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जिया उल हक को उपचार के लिए पणजी के समीप मनोविज्ञान एवं मानव व्यवहार संस्थान में भर्ती कराया गया है।
