-
Advertisement
manali/tourists/snowfall
देश-विदेश से मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। दो फीट से ज्यादा बर्फ से ढका 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। पर्यटक फोर व्हील ड्राइव वाहनों में रोहतांग दर्रा पर पहुंच गए हैं। हालांकि अभी फोर व्हील ड्राइव वाहनों के लिए ही दर्रा बहाल हुआ है, लेकिन जल्द ही रोहतांग से कोकसर तक सड़क बहाल होते ही सामान्य पर्यटक वाहन भी रोहतांग जा सकेंगे। आज लगभग दो दर्जन वाहन ही रोहतांग पहुंचे, लेकिन जल्द रोहतांग दर्रे में पर्यटकों का मेला लगेगा। रोहतांग दर्रे के बहाल होने से पर्यटन स्थल मढ़ी में भी रौनक लौट आई है।
