-
Advertisement
मिसेज फेमिना-2021 के अंतिम 20 में पहुंची #Mandi की इशानी, लोगों से अपील
मंडी। हिमाचल के मंडी (#Mandi) शहर के भियूली कस्बे की इशानी जसवाल मिसेज फेमिना-2021 (Mrs. Femina-2021) प्रतियोगिता के अंतिम 20 में पहुंच गईं हैं। अब तक वह चार राउंड फेशन, ब्यूटी, कल्चर व स्किल को पूरा कर चुकी हैं। इशानी मंडी शहर की इंदिरा मार्केट में व्यवसाय करने वाले जसवीर जसवाल की बेटी हैं, जो 2012 के विंटर कार्निवाल मनाली (Winter Carnival Manali) में विंटर क्वीन भी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : Sushant की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म, Kangana बेस्ट एक्ट्रेस
इशानी ने बताया कि इन दिनों अंतिम 10 (जो फाइनल राउंड होगा) में पहुंचने के लिए राउंड जारी है। वह पूरी मेहनत कर रही हैं, अंतिम दस में प्रवेश मिल जाए। उन्होंने इसके लिए समर्थकों व प्रशंसकों समेत मंडी वासियों का भी वोट के तौर पर सहयोग मांगा है। यह वोट मिसेज फेमिना 2021 प्रतियोगिता के लिंक पर जाकर दिया जा सकता है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह फाइनल राउंड (Final Round) में पहुंचेगी और मंडी का नाम रोशन करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

