- Advertisement -
मंडी जिला प्रशासन आगामी महाशिवरात्रि के दौरान मंडी में होने वाले देवता मेले के लिए पूरी व्यवस्था 15 फरवरी तक बनाए व देवताओं के बैठने और ठहरने के स्थान के बारे में भी जल्द जानकारी दी जाए। यह मांग मंडी जिला सर्व देवता समिति ने जिला प्रशासन मंडी से उठाई है। शनिवार को शिवरात्रि समारोह के चलते मंडी के पडड्ल में सर्व देवता समिति की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 28 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला प्रधान शिवपाल शर्मा ने की। बैठक में देवताओं के पड्डल में बैठने के स्थान और स्कूल बाजार में देवताओं के ठहरने के स्थान अब नहीं रहने पर चर्चा की गई।
- Advertisement -