-
Advertisement
#Mandi_Police ने अफीम के साथ युवक और महिला को किया गिरफ्तार
मंडी। सदर थाना पुलिस टीम ने बिजनी के पास लगाए नाके के दौरान एक युवक और महिला को 108 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। यह दोनों कटौला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों निजीवाहन से कटौला से मंडी (Mandi) की तरफ आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Bike हादसे में गेट से टकराया सिर, मौत- हेल्मेट पहना होता तो बच जाती Chamba निवासी की जान
कटौला रोड़ पर बिजनी नामक स्थान पर पुलिस ने नाका लगा रखा था। जैसे ही इनकी गाड़ी नाके पर पहुंची तो पुलिस ने उसे जांच के लिए रोका। तलाशी करने पर इनसे 108 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज इन दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा जहां से इनका रिमांड हासिल करके पुलिस आगामी पूछताछ करेगी। एसएचओ सदर विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


