-
Advertisement
भारी बारिश में लैंडस्लाइड के डर के चलते मणिमहेश यात्रा स्थगित
Last Updated on August 20, 2022 by sintu kumar
चंबा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर चला हुआ है। दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे में कई जगह नुकसान की खबरें भी आ रही हैं। वहीं मंडी में मकान मलबे में दब गया है जिससे छह लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में मणिमहेश की यात्रा (Manimahesh Yatra) जारी है। भक्त यात्रा के लिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: घर में सो रहे लोगों पर आ गिरा मलबा, भागने का भी नहीं मिला मौका; तीन की मौत
मगर भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइडिंग (Landsliding), पहाड़ियों से पत्थर गिरने और नदी-नालों में बाढ़ का डर बना हुआ है। इसी खतरे के चलते चंबा प्रशासन ने मणिमहेश की यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी है और आगे बढ़े हुए श्रद्धालुओं (pilgrims) को पीछे मुड़ने के लिए कह दिया है।
चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग का डर बना हुआ है। भरमौर के प्रंघाला नाला में भूस्खलन जारी है। शनिवार को सुबह भारी भूस्खलन होने से मलबा सड़क पर पहुंच गया है। इस दौरान आगे बढ़ रहे श्रद्धालुओं को पत्थर से हल्की चोटें आई हैं। इसलिए प्रशासन (Administration) कोई जोखिम नहीं लेना चाहता और यात्रा स्थिगित कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group