-
Advertisement
Sushant के बाद इस Actor ने भी उठाया वही कदम, बंगले में लटका मिला शव
मुंबई। बॉलीवुड के बाद अब मराठी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टर के सुसाइड का मामला सामने आया है। मराठी एक्टर आशुतोष भाकरे ने सुसाइड (Suicide) कर लिया है। आशुतोष 32 साल के थे। आशुतोष ने कथित तौर पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, आशुतोष का शव नांदेड़ स्थित उनके बंगले में लटका हुआ मिला। आशुतोष एक महीने पहले नांदेड़ आए थे। मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर है। आशुतोष के अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं। आशुतोष ने ये कदम क्यों उठाया ये अभी साफ नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें: सुशांत मामला: मुंबई में मामले की जांच कराने के लिए SC पहुंची रिया; कंगना ने मामले में दिया ये बड़ा सबूत

बता दें कि आशुतोष फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख (TV Actress Mayuri Deshmukh) के पति थे। 21 जनवरी, 2016 को मयुरी और आशुतोष शादी के बंधन में बंधे थे। उनका नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था। कुछ दिनों पहले ही दोनों अपने घर आए थे। आशुतोष इंडस्ट्री में काफी चर्चित एक्टर थे। उन्होंने Ecchar Tharla Pakka नाम की फिल्म की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया। मयुरी भी मराठी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्हें सीरियल Khulta Kali Khulena से घर-घर में पहचान मिली। दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है। आशुतोष के सुसाइड की खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा देश बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर के सदमे से उबर रहा है। गौर हो कि सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। सुशांत 34 साल के थे। सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर अभी जांच-पड़ताल चल रही है।
