-
Advertisement

कांगड़ा में इस दिवाली नहीं होगी फूलों की कमी, धर्मशाला में शुरू हुई खेती
धर्मशाला (पंकज नरयाल)। कांगड़ा (Kangra) के लोगों को इस बार दिवाली में पूजा-पाठ और घर की सजावट के लिए फूलों की कमी नहीं आएगी। धर्मशाला (Dharamshala) में एक किसान ने फूलों की खेती (Flower Farming) शुरू की है। दिलचस्प बात यह है कि फूलों की खेती आवारा पशुओं और बंदरों (Stray Animals And Monkeys) से खेतों को बचाने के लिए शुरू की गई है। इस किसान का नाम बलबीर सैनी है।
उन्होंने बताया कि फूलों की खेती से आमदनी भी होगी और फसलों को नुकसान से भी बचाया जा सकेगा। बलबीर सैनी ने गेंदे के फूल की खेती (Marigold Farming) की है। उनका कहना है कि गेंदे के फूल की खुश्बू से जानवर खेतों की ओर नहीं आते।

आधी कीमत पर मिलेंगे फूल
बलबीर सैनी ने बताया कि दिवाली (Diwali) का त्योहार आ रहा है। इस समय फूलों की डिमांड ज्यादा रहती है। कांगड़ा में दिल्ली और पंजाब से फूल मंगवाए जाते हैं। अब वे कांगड़ा के लोगों के लिए सस्ते दामों (Cheaper Rate) पर फूल उपलब्ध करवाएंगे। आमतौर पर दिवाली के मौके पर बाजार में बाहर से लाए गए फूल 300 से 400 रुपये किलो बिकते हैं। बलबीर सैनी इसे 150 रुपये के हिसाब से बेचेंगे।