-
Advertisement
Una: डेढ़ साल के मासूम को छोड़ विवाहिता ने जहर निगल दे दी जान
Last Updated on April 11, 2020 by Vishal Rana
गगरेट। दियोली गांव में एक विवाहिता ने जहर (Poison) निगल कर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। विवाहिता का एक डेढ़ साल का बच्चा है, जोकि मां के दूध के लिए बिलख-बिलख कर रो रहा है। महिला के घर में पति, सास और डेढ़ साल का बच्चा रहता है। महिला ने जहर क्यों निगला अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं गगरेट (Gagret) थाना से पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का विवाह करीब तीन साल पहले दियोली निवासी से हुआ था।
यह भी पढ़ें: नेरचौक में भर्ती Chamba के कोरोना पॉजिटिव तीन लोगों की प्रारंभिक Report हुई नेगेटिव
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को महिला ने अपने कमरे में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस को इस बारे में पता चलते ही वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिला की इस वारदात से परिजन स्तब्ध हैं। मामले को लेकर मायके पक्ष ने भी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने महिला के पति और सास से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की, लेकिन महिला के जहर खाने के कारणों को खुलासा नहीं हुआ है। गगरेट थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।