-
Advertisement
Lockdown में रचाई शादी, अब ससुराल पक्ष दहेज के लिए कर रहा प्रताड़ित; शिकायत दर्ज
ऊना। महिला पुलिस थाना ऊना में बसदेहड़ा की एक नवविवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न (Dowry Harassment) का केस दर्ज करवाया है। खास बात यह है कि शादी अभी हाल ही में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अप्रैल माह में ही हुई है और शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ से नवविवाहिता से दहेज की मांग की जाने लगी। हद तो तब हो गई जब ससुराल पक्ष नवविवाहिता को मानसिक रूप से भी परेशान करने लगा जिसकी वजह से विवाहिता बहुत परेशान है।
यह भी पढ़ें: Shimla: दो बच्चों की मां ने लगाया फंदा, सास-ससुर, देवर और ननद गिरफ्तार
नवविवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत (Complaint) में बताया की उसकी शादी बसदेहड़ा में हरदेव सिंह के साथ 19 अप्रैल 2020 में हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही पति हरदेव सिंह, ससुर कुलदीप सिंह, सास मोहिंदर कौर, ननद हरजिन्द्र कौर, कुलविन्द्र कौर, ननदोई हरमनजीत सिंह, ननद बलविन्द्र कौर, ननदोई अवतार सिंह उससे दहेज मांग रहे हैं। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। इनसे तंग आकर यह अपने पिता के साथ डंगेहड़ा बरनोह में रहने लगी। उधर, एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने मामला धारा 498 एए आईपीसी में केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

