-
Advertisement
Himachal :आनी में विवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप
Last Updated on March 17, 2021 by Sintu Kumar
आनी। हिमाचल के कुल्लू (Kullu) जिला के आनी में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज (Dowry Harassment) की मांग और बच्चा ना होने को लेकर प्रताड़ित करने की शिकायत पुलिस थाना आनी में दर्ज करवाई है। मामला आनी खंड की लगौटी पंचायत के कुआ गांव का है। अपनी शिकायत में विवाहिता पिंकी पत्नी परवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह आनी तहसील के गांव कुआ, डाकघर लगौटी के परवेश कुमार पुत्र परस राम के साथ 4 वर्ष पहले हुआ था। उसकी अब तक कोई बच्चा नहीं है। विवाहिता पिंकी ने आरोप लगाया कि बच्चे ना होने के चलते उसके पति परवेश कुमार समेत, सास ससुर, जेठ जेठानी उसे हर रोज ताने देते हैं और प्रताड़ित करते हैं। वह मुझे बार-बार ताना देते हैं कि बच्चे नहीं हैं तो अपने माता पिता से और दहेज लाओ। नहीं तो हम तुम्हे कभी खुश नहीं रहने देंगे। वहीं मारपीट करना उनके लिए आम बात हो गई है।
यह भी पढ़ें: Himachal: डेढ साल 34 वर्षीय महिला का यौन शोषण कर गायब हुआ 25 वर्षीय युवक
पिंकी ने आरोप लगाया कि मंगलवार की रात को भी उसके साथ मारपीट (Beating) की गई और जान से मारने की कोशिश की गई। उसका कहना है कि वह अब इस प्रताड़ना से थक चुकी है। उसने बताया कि मंगलवार रात को ही उसने अपने मायके फोन कर घटना की सूचना दी है।। जिसके बाद पिंकी पिता समेत उसके मायके की ग्राम पंचायत मुंडदढ़ के प्रधान हेत राम उपप्रधान कुमार सिंह देर रात को कुआ गांव पहुंचे और पिंकी को पुलिस थाना आनी लाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। विवाहिता पिंकी ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाने का भी मन बनाया है। वहीं इस बारे में डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि विवाहिता की रिपोर्ट पर घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 का मामला दर्ज कर मामला महिला एवं बाल कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है।