-
Advertisement
Covid-19 से बचाव के लिए Maruti Suzuki ने लॉन्च की सेफ्टी एसेसरीज, शुरूआती कीमत मात्र 10 रुपए
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी (Maruti Suzuki) ने कोविड-19 (Covid-19) से बचाव के लिए सेफ्टी एसेसरीज लॉन्च की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार मारुति सुजुकी ने कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए मास्क, दस्ताने, कार में लगाए जाने वाले पार्टिशन कवर समेत अन्य उत्पाद बनाने शुरू कर दिए हैं। इन प्रोडक्ट्स की कीमत 10 रुपए से शुरू है।
‘हेल्थ एंड हाइजिन’ कैटेगरी में इन एक्सेसरीज को शामिल किया गया
कंपनी ने PPE और कार केयर रेंज के तहत 9 एक्सेसरीज उतारी हैं। मारुति सुजुकी का कहना है कि चूंकि कोविड19 महामारी ने ग्राहकों के लिए नई जरूरतें पैदा की हैं, इसलिए कंपनी इन नई इनोवेशन के जरिए ग्राहकों की जरूरतों को पूरा कर रही है। कंपनी के ‘स्वास्थ्य और स्वच्छता’ से जुड़े ये उत्पाद कार एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए हैं। कंपनी ने इसे अपने ऑफिशियल बेवसाइट पर ‘हेल्थ एंड हाइजिन’ कैटेगरी में इन एक्सेसरीज को शामिल किया है। ये प्रोडक्ट्स एक तरह के प्रोटेक्टिव गियरर्स हैं जिनका प्रयोग ड्राइविंग के दौरान किया जाएगा।
यहां जानें उत्पाद और उनकी कीमत
- थ्री प्लाई फेसमास्क- 10 रुपए
- हैंड गलव्स- 20 रुपए
- डिस्पोजेबल शू कवर- 21 रुपए
- फेस वाइजर्स- 55 रुपए
- डिस्पोजेबल आई गियर- 100 रुपए
- कार पार्टीशंस- 549 से 649 रुपए
यह भी पढ़ें: केंद्र ने Covid-19 संकट के बीच चुकाया राज्यों का GST बकाया; दिए 36400 करोड़ रुपए
इसी के साथ Sonax और Liquimoly जैसे इंटीरियर क्लीनर को 2,199 से 4,275 रुपए में खरीदा जा सकता है। ग्राहक समीप के मारुति के शो रूम में जाकर या वेबसाइट पर ऑनलाइन इन नए उत्पादों की जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि मारुति इस हेल्थ एंड हाइजीन कैटेगरी में इस समय 14 उत्पाद बना रही है। जिनमें थ्री प्लाई फेसमास्क, डिस्पोजेबल शू कवर्स, फेस वाइजर्स, डिस्पोजेबल आई गियर्स, कार पार्टीशन आदि शामिल हैं।
