- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने फील्ड स्टाफ को मास्क और सैनिटाइजर (Sanitizer) उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है। संघ ने बोर्ड मैनेजमेंट से भी आग्रह किया है कि वह भी इस मामले में एडवाइजरी जारी कर फील्ड इकाइयों को निर्देशित कर आवश्यक बचाव सामान उपलब्ध करवाएं, ताकि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी भी इस संक्रमण से अपना बचाव कर सकें। संघ ने प्रबंधन को इस बारे पत्र भी लिखा है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर व महामंत्री नेक राम ठाकुर ने प्रदेश के समस्त तकनीकी कर्मचारियों को आह्वान किया है कि बोर्ड कर्मी सरकार द्वारा निर्देशित एडवाइजरी के अंर्तगत सभी बचाव नियमों का पालन करें, ताकि हम अपनी सामाजिक व राष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने कार्य का भी सही से निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस विश्व आपदा का सभी मिलजुल कर सामना करें।
- Advertisement -