- Advertisement -
शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता मिलती है। एसआईटी ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को मंडी पुलिस (Mandi Police) ने गिरफ्तार किया है।
एसआईटी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी प्रश्न पत्र लीक करने के प्राथमिक स्रोत हैं। बिहार निवासी अरविंद कुमार और भरत यादव इस पूरे षडयंत्र के मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। एसआईटी का कहना है कि प्रिंटिंग प्रेस में पार्ट टाइम वर्कर का काम कर रहे बिहार निवासी सुधीर कुमार यादव ने मार्च में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक किया था। इसके बाद ओखला दिल्ली में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड गोरेलाल के माध्यम से प्रश्न पत्र गौतम कुमार भारती को पहुंचाया गया। गौतम कुमार भारती ने गोरे लाल से प्रश्नपत्र खरीद कर उसे अपने भाई भरत यादव को दिया। बताया जा रहा है कि ये सब सुबोध कुमार, अरविंद कुमार और भरत यादव के कहने पर किया गया था।
एसआईटी के अनुसार, अरविंद कुमार, सुधीर यादव, गोरे लाल और भरत यादव तक प्रश्न पत्र पहुंचाने का माध्यम सुबोध कुमार बना। इस पूरे षडयंत्र के मास्टरमाइंड अरविंद कुमार और भरत यादव थे। बता दें कि पेपर लीक मामले में अभी 121 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 85 अभ्यर्थी, तीन उम्मीदवारों के माता-पिता और 33 एजेंट शामिल हैं।
- Advertisement -