-
Advertisement
हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, साथी भी हिरासत में
Last Updated on May 17, 2022 by sintu kumar
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी( SIT) के बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसआईटी ने पेपर लीक मामले( Paper leak case) के मास्टमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देर रात यूपी के बनारस से हुई है। इसके अलावा उसका एक और साथ भी पुलिस की गिऱफ्त में आ गया है। इन दोनों को एसआईटी धर्मशाला लेकर आ रही है, यहां पर इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- खालिस्तानी झंडे लगाने के दोनों आरोपी कोर्ट में पेश, 19 मई तक बढ़ा पुलिस रिमांड
जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मास्टरमाइंड शिव बहादुर नाम के शख्स को बनारस से गिरफ्तार किया, उसके साथी अखिलेश को पुलिस ने हिरासत में लिया है और दोनों को धर्मशाला लाया जा रहा है। जाहिर है गत दिवस सीएम जयराम ने अपने भोरंज दौरे के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में कहा था कि पेपर लीक मामले के आरोपी बिहार , यूपी, हरियाणा या पंजाब कहीं भी छिपे होंगे उन्हें पकड़ कर लाया जाएगा। जाहिर है प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शातिरों में अपना जाल बिछा रखा था, जिसकी परतें अब एक एक करके खुल रही है।
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा गठित एसआइटी (SIT)ने विभिन्न जिला से अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार और जोड़ दें तो कुल संख्या 24 पहुंच गई है। कांगड़ा पुलिस ने सबसे पहले दो लोगों को गिरफ्तार करके FIR दर्ज की। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने खुद मीडिया के सामने आकर पुलिस कांस्टेबल परीक्षा रद्द करने का ऐलान किया और मामले की जांच के लिए SIT गठित की। कांगड़ा के बाद सोलन और शिमला में भी पेपर लीक की पुष्टि हो गई है।