-
Advertisement
Kangra और सिरमौर में भारी बारिश, एक हफ्ते पहले आ सकता है मानसून
Last Updated on June 10, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल (Himachal) में मौसम (Weather) ने करवट बदली है और कुछ जगहों पर बारिश हुई है। कांगड़ा (Kangra) और सिरमौर जिला में भारी बारिश (Rain) रिकॉर्ड की गई है। पालमपुर (Palampur) में आठ और पांवटा साहिब में सात मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, इस बार प्री मानसून (Pre Monsoon) और मानसून के पहले आने की संभावना है। प्री मानसून कल तक आ सकता है और मानसून भी एक हफ्ते पहले हिमाचल में दस्तक दे सकता है। बता दें कि हिमाचल में प्री मानसून 14 और 15 जून तक आता है। वहीं, मानसून 25 जून तक आता है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह एक हफ्ते पहले आ सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने इस बार मानसून के सामान्य रहने के आसार जताए हैं।
यह भी पढ़ें: ऊना में आज सीजन का सबसे गर्म दिन- पारा 43 डिग्री पार, जाने कब का है येलो अलर्ट
बारिश होने के चलते हिमाचल में कुछ ही जगहों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में गिरावट आई है। वहीं, आज तापमान को लेकर ऊना (Una) ने फिर रिकॉर्ड बनाया है। ऊना में अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री रहा है। इससे पहले 11 जून 2013 को सबसे अधिक 30.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया था। हिमाचल में पिछले कल इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। ऊना का तापमान 43.5 और शिमला का 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) की ताजा अपडेट के अनुसार हिमाचल में 16 जून तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 10 से 13 जून तक शिमला (Shimla), मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा (Chamba), सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के लिए ऑरेंज व येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: एक तो गर्मी ऊपर से बिजली के कट, हिमाचल की ये दास्तां वीडियो में कैद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल में कल तक प्री-मानसून आ सकता है। वहीं, मानसून भी एक हफ्ते पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से जून माह तक अच्छी बारिश प्रदेश में हुई है। देखने को मिली है। भले ही जनवरी से फरवरी तक बारिश व बर्फबारी सामान्य से कम दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ह्यूमिडिटी लेवल (Humidity Level) अधिक है, इसके चलते गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…