-
Advertisement
मौसम: 10 जिलों में दो दिन अंधड़ की चेतावनी, Yellow Alert जारी
Last Updated on February 18, 2020 by Vishal Rana
शिमला। प्रदेश में कल से मौसम फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान ( Meteorological Department) केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी 24 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग ने किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़ कर प्रदेश के 10 जिलों में अंधड़ चलने का पूर्वानुमान है। जिसको लेकर 10 जिलों में येलो अलर्ट ( yellow alert) जारी किया गया है। इन जिलों में 20 और 21 फरवरी को गरज के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, चंबा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: मौसम: चार दिन होगी बारिश-बर्फबारी, गरजेगी बिजली, आठ जिलों में Yellow Alert जारी
बता दें कि मौसम का बदला स्वरूप प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार से ही दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश मध्यम व ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बादल मंडरा रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम प्रदेश के किसानों के लिए मुसीबत लाने वाला हो सकता है। क्योंकि मध्यम ऊंचाई वाले वाले क्षेत्रों में गुठलीदार फलों के बगीचों में फ्लावरिंग हो रही है। बारिश और ओलावृष्टि फ्लावरिंग को प्रभावित कर सकती है जिसका असर पैदावार पर पड़ेगा। फ्लावरिंग के समय बगीचों में तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना आवश्यक होता है। तापमान में गिरावट भी बागवानों पर भारी पड़ सकती है।