-
Advertisement
10 जिलों में येलो अलर्ट
Last Updated on February 19, 2021 by
शिमला। हिमाचल के दस जिलों में 21 से 23 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार 21 से 23 फरवरी को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने, तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, हिमाचल में 21 फरवरी से मौसम बिगड़ने का अनुमान लगाया है। 28 फरवरी तक मौसम) खराब रहेगा। हालांकि, 21, 22, 24 और 25 को लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, मंडी कुल्लू, शिमला, चंबा में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही 23 फरवरी को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहेगा। अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।