-
Advertisement
हिमाचल: अगले पांच दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट जारी, इन आठ जिलों में बढ़ेंगी मुश्किलें
शिमला। हिमाचल में मानसून (Monsoon) के आगमन के साथ ही लोगों की मुशिकलें भी बढ़ने लगी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिला में लगातार पांच दिन बारिश-अंधड़ का अलर्ट (Alert) जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 से 19 जून तक ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में बारिश (Rain) व अंधड़ (storm) चलने का येलो अलर्ट है। वहीं, प्रदेश के मध्य पर्वतीय भागों में लगातार 21 जून तक बारिश के आसार हैं। जबकि मैदानी व उच्च पर्वतीय भागों में 18 से 20 तक मौसम साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : समय से पहले पहुंचा मानसून, अगले 24 घंटें इन 10 जिलों पर पड़ेंगे भारी; ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार 21 जून को इन भागों में भी बारिश की संभावना है। वहीं मंगलवार को राजधानी शिमला (Shimla) समेत प्रदेश के कई भागों में मौसम साफ बना हुआ है। अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है। ऊना में न्यूनतम तापमान 21.6, बिलासपुर 20.0, मंडी 15.1, सुंदरनगर 15.4, भुंतर 15.5, कांगड़ा 18.0, चंबा 15.7, सोलन 15.4, धर्मशाला 17.4, शिमला 15.9, मनाली 12.6, कल्पा 8.5, केलांग 9.0, कुफरी 14.8 और डलहौजी में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


