-
Advertisement
ऊना के लोअर बसाल में प्रवासी विवाहिता का मर्डर, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश
ऊना। जिला ऊना के लोअर बसाल में 28 वर्षीय प्रवासी महिला की हत्या (Murder of Woman) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की पहचान रेणु पत्नी राजू निवासी उत्तर प्रदेश( UP) के रूप में की गई है।यह महिला पिछले करीब एक महीने से किराए के इस मकान में अकेली रह रही थी और रोजाना सुबह गांव में ही स्थित एक उद्योग (Industry) में काम करने के लिए जाती थी। लेकिन मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का गेट और दरवाजा भी खुला पाया, ऐसे में ग्राम पंचायत प्रधान को सूचित किया गया। प्रधान की मौजूदगी में कमरे में अंदर जाकर देखा, तो सबके होश फाख्ता हो गए। कमरे में महिला लहुलूहान हालत में पड़ी हुई थी और खून के छींटे दीवार पर भी पड़े हुए थे।
चाचा ने बसाल में महिला को दिलाई थी नौकरी
सूचना मिलने के बाद एएसपी ऊना संजीव भाटिया(ASP Una Sanjeev Bhatia), डीएसपी हरोली मोहन रावत व थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ( Police)ने मामले को लेकर स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, जिससे पता चला कि महिला कुछ माह पहले ही लोअर बसाल में आई थी। महिला को इसके चाचा ने बसाल के ही एक उद्योग में खाना बनाने के लिए काम पर रखवाया था। महिला का चाचा खुद चंडीगढ़ (Chandigarh)में रहता है। महिला का मर्डर किसने किया, किन हालातों में हुआ और क्यों किया गया, इसको लेकर पुलिस के पास भी अभी तक कोई जबाब नहीं है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि प्रवासी महिला के शव को कब्जे में लिया गया है। महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:मणिपुर हिंसा: लापता दो छात्रों के शव की तस्वीरें वायरल, राज्य सरकार बोली-मामला सीबीआई के हवाले
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

