-
Advertisement
बड़ी खबरः Teacher की छात्रों को दी जाने वाली हल्की फुल्की यातना आपराधिक कृत्य नहीं
शिमला। छात्र के व्यवहार में सुधार लाने के मकसद से टीचर (Teacher) द्वारा दी जाने वाली हल्की फुल्की यातना को आपराधिक कृत्य (Criminal Act) नहीं आंका जा सकता है। हाईकोर्ट (High Court) ने एक अहम निर्णय में व्यवस्था दी है कि शिक्षक छात्र को हल्की यातना दे सकता है, लेकिन यह यातना भविष्य में छात्र के शारीरिक और मानसिक विकास में किसी तरह से बाधा नहीं बननी चाहिए। अध्यापक अगर किसी छात्र को उसके विकास के लिए शारीरिक तौर पर चोटिल करता है तो उस परिस्थिति में अध्यापक के विरुद्ध आपराधिक मामला चलाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Palampur: 29 वर्षीय युवक ने घर के आंगन में पेड़ से लगाया फंदा, चली गई जान
घर में माता-पिता भी बच्चों को देते हैं हल्की फुल्की यातनाएं
यह व्यवस्था न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने राजधानी के एक प्रतिष्ठित स्कूल की अध्यापिका के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी और अपराधिक मामले (Criminal Case) को निरस्त करते हुए दी। अदालत ने कहा कि पाठशाला में बच्चों को पढ़ाई के लिए छोड़ते समय अभिभावक बिना किसी शर्त के स्कूल प्रबंधन के हवाले छोड़ते हैं और वहां उनकी देख रेख और पढ़ाई के लिए तैनात स्टाफ बच्चों के हित के लिए माता-पिता की तरह कार्रवाई कर सकते हैं। हर घर में माता-पिता भी बच्चों की बेहतरी के लिए हल्की फुल्की यातना भी देते हैं, ताकि बच्चा भविष्य में गलती ना करे।
यह भी पढ़ें: Breaking: कमरे में बंद हुई विपक्ष की आवाज, Mukesh ने किया अपने को Isolate

अध्यापिका की मार से आहत दो छात्रों ने ढांक से लगा दी थी छलांग
अदालत (Court) के समक्ष रखे गए तथ्यों के अनुसार 24 सितंबर 2012 को दो छात्रों को प्रार्थी अध्यापिका ने कक्षा में दो-दो थप्पड़ मारे। अध्यापिका की मार से आहात होकर इन 12-12 वर्षीय छात्रों ने स्कूल के नजदीक काली ढांक से छलांग लगा दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस (Police) ने इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्य और प्रार्थी अध्यापिका के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आत्महत्या करने के उकसाने के बारे में साक्ष्यों के आभाव में स्कूल की प्रधानाचार्य और अध्यापिका को छोड़ दिया और बाल संरक्ष्ण अधिनियम के तहत अध्यापिका के विरुद्ध मामला चलाया।
यह भी पढ़ें: नगरोटा बगवां में देसी शराब से भरा Truck पकड़ा, पुलिस ने ट्रक और Liquor कब्जे में ली
प्रार्थी शिक्षिका ने कोर्ट में दी थी यह दलील
प्रार्थी ने अदालत में दलील दी कि स्कूल में एक अभिभावक की भूमिका अदा करते हुए उसने बच्चों को डांटा था, जोकि उनके भविष्य की बेहतरी के लिए था और गलती करने पर बच्चों को डांटा जाना जरूरी भी है। घर पर भी माता-पिता अपने बच्चों को हल्की फुल्की यातना भी देते हैं। प्रार्थी द्वारा बच्चों को गलती पर डांट लगाना अपराधिक मामले की परिभाषा में नहीं आता, इसलिए इस मामले को रद्द किया जाए। हाईकोर्ट में प्रार्थी की दलीलों से सहमति जताते हुए प्रार्थी के विरुद्ध चल रहे अपराधिक मामले को रद्द करने का निर्णय सुनाया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

