-
Advertisement
मानसून सत्र के तीसरे दिन नोकझोंक के बीच ठहाके भी गूंजे, जाने क्या था मामला
शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र (Himachal Vidhan sabha Monsoon session) के तीसरे दिन एक समय ऐसा भी आया जब सदन में ठहाकों की गूंज सुनाई दी। असल में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने सदन में सीएम जयराम ठाकुर का गुणगान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में मंत्रियों को काम कराने की खुली छूट है। पहले अगर मंत्री ने काम कराना होता था तो सीएम हस्तक्षेप करते थे। इस पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने तंज कसा, आप जिस तरह गुणगान कर रहे हैं, ऐसे में आप जा रहे हैं। आपको यह बातें सत्र के अंतिम दिन शनिवार को कहनी चाहिए थीं। इस पर महेंद्र बोले, सुना है आप चार्जशीट लाने वाले हैं। मुकेश ने एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि आपके अंदर कांग्रेसी खून है। इस पर महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) और अन्य सदस्यों ने सदन में खूब ठहाके लगाए। बता दें कि सदन में महेंद्र सिंह ने विधानसभा में पांच साल में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा दिया।
यह भी पढ़ें:मानसून सत्र: शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 1927 पद, 1935 पर चल रही भर्ती प्रक्रिया
सीएम जयराम बोले बरसात से अब तक 685 करोड़ का नुकसान, 186 की मौत
मानसून सत्र में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि हिमाचल में इस बार बारिश (Rain) कहर बन कर बरस रही है। प्रदेश भर में भारी नुकसान हो रहा है। अब तक मानसून के सीज़न में 685 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। 186 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात से पिछले दो दिनों में नुकसान हुआ है। कुल्लू, मंडी, शिमला, चबा में भारी नुक्सान हो रहा है। जगह-जगह बादल फटने के मामले सामने आ रहे है। इसके अलावा सड़कों पर लैंडस्लाइड (Landslide) की घटनाएं सामने आ रहे है। बीते दिन सोलन फोरलेन सड़क नीचे धंस गया है जिसमें दो गाड़ियां मलबे के साथ नीचे जा गिरी। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान बीते दो दिन में हुआ है। इस दौरान 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग घायल है। 11 गाडियां मलबे में दब गई हैं।
विकास के लिए कर्ज लेती है सरकार
वहीं कर्ज को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कर्ज सरकार लेती रही हैं। कांग्रेस (Congress) के समय भी कर्ज लिए जाते रहे हैं और अभी कोरोना के चलते भी सरकार को कर्ज लेना पड़ा।
गाड़ियों की खरीद पर भी दिया जवाब
सीएम जयराम ने कहा कि गाड़ियां जब पुरानी होती है तो नई गाड़ियां खरीदी जाती हैं। विभिन्न विभागों के लिए गाड़ियां खरीदी जाती है। यह किसी के घर के लिए नहीं खरीदी जाती हैं।
सऊदी अरब में फंसे हिमाचली की जानक को खतरा
कांगड़ा जिला के नगरोटा क्षेत्र में एक जेसीबी ऑपरेटर (JCB Operator) के सउदी अरब (Saudi Arabia) में फंसे होने का मामला भी सदन में गूंजा। विधायक अरुण कुमार ने कहा कि यह व्यक्ति 11 साल पहले सउदी अरब गया था, जहां पर जेसीबी चलाते हुए पीछे खड़े एक बांग्लादेशी सहायक की मौत हो गई थी। इसके बाद यह मामला वहां की अदालत में गया, जहां से उसके ऊपर 31.78 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अदालत उसको उम्रकैद व मृत्यु दंड जैसी सजा दे सकती है। जिससे उसकी जान को खतरा है। जिस पर सीएम जयराम ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में लाए जाने पर मुख्य सचिव के माध्यम से विदेश सचिव को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group