-
Advertisement
कुल्लू में नाबालिग का अपहरण, स्थानीय युवक पर शक, शिमला से युवती गायब
कुल्लू शिमला। हिमाचल में एक नाबालिग सहित दो लड़कियों के अपहरण (Kidnapped) के मामले सामने आए हैं। कुल्लू (Kullu) जिला में 13 साल की नाबालिग का अपहरण हुआ है। नाबालिग (Minor) के पिता ने गांव के ही एक युवक पर उनकी लड़की को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरा मामला शिमला से सामने आया है। यहां एक युवती रात को अपने कमरे से संदिग्ध हालत में लापता (Missing) हो गई है। लड़की के पिता ने भी उनकी बेटी के अपहरण की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:उत्तराखंड: चार दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट की हत्या, बीजेपी नेता का बेटा अरेस्ट
पहला मामला कुल्लू जिला के निरमंड से सामने आया है। यहां एक 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने निरमंड के ही एक युवक पर उनकी बेटी को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। निरमंड पुलिस को सौंपी शिकायत में लापता नाबालिग के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को रात को उसके कमरे से एक युवक अगवा कर ले गया है। उन्होंने बताया कि इस बात का पता उन्हें सुबह चला, जब परिवार के सदस्यों ने कमरे में बेटी को नहीं पाया। जिसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की काफी खोज की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक युवक का नाम पुलिस को बताया है। जिस पर उन्होंने उनकी बेटी के अगवा करने का शक जाहिर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। उन्होंने पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांगी है और जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
रात को कमरे में सोई लड़की अचानक हुई लापता
वहीं दूसरा मामला राजधानी शिमला (Shimla) के धामी से सामने आया है। यहां भी लड़की रात को अपने कमरे में सोने गई थी और अचानक लापता हो गई। मामले की शिकायत (Complaint) बालाराम शर्मा पुत्र गंगा राम शर्मा निवासी बाझोल उप तहसील धामी जिला शिमला ने दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बड़े भाई की बेटी रात से कहीं लापता हो गई है। परिजनों ने रात को लड़की को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी केा अगवा कर ले गया है। सदर थाना में मामला दर्ज करवाते हुए परिजनों ने उनकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लड़की तलाश शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


