-
Advertisement
हिमाचल: मंदिर गई नाबालिग का अपहरण, रात भर नोचने के बाद सुबह घर के पास छोड़ी
सुंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला में नाबालिग (Minor) का अपहरण (Kidnapping) कर उससे दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी ने पूरी रात पीड़ित नाबालिग को अपने पास रखा और उसे बुरी तरह से नोचता रहा। मामला बीएसएल कालोनी थाना के तहत सामने आया है। पीड़िता की दादी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता पिता नहीं हैं और वह अपनी दादी के साथ ही रहती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बाप ने गला काट कर बेटी की हत्या का किया प्रयास, टांडा रेफर
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 8 मई को अकेले ही भराड़ी माता मंदिर (Temple) गई थी। इसी दौरान जब वह मंदिर से वापस आने लगी तो गंगूराम नाम के व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया और अपनी कार में बैठाकर जंगमबाग नाला के पास ले गया। आरोपी ने पूरी रात नाबालिग को अपने पास ही रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी उसे घर के पास ही छोड़ गया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंच कर नाबालिग ने पूरी घटना अपनी दादी को बताई। जिसके बाद दादी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

