हिमाचल: 10वीं की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग

बिलासपुर जिला के तलाई से सामने आया मामला, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

हिमाचल: 10वीं की छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म, पीड़िता और आरोपी दोनों नाबालिग

- Advertisement -

बिलासपुर। हिमाचल में महिलाओं और युवतियों के साथ यौन शोषण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला से सामने आया है। यहां एक 10वीं की छात्रा (10th Class Student) से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तलाई पुलिस थाना से सामने आया है। पीड़िता 10वीं की छात्रा है प्रवासी है। वहीं आरोपी भी प्रवासी बताया जा रहा है। घटना सोमवार शाम की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: आरोपी ने छह माह तक नोची नाबालिग, बिहार से पकड़ कर लाई पुलिस

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बीती शाम को आरोपी उनकी बेटी को बहला फुसला कर एक अकेले कमरे में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म (Rape) कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची परिजनों ने आरोपी युवक को कमरे के अंदर ही दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग बताए जा रहे हैं। आज यानी मंगलवार को पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत धारा 376 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | 10th class student | Rape | himachal pradesh | Bilaspur | Himachal News | latest news
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है