-
Advertisement
हिमाचल के होटल में नाबालिग के साथ रेप, पंचकूला से शिमला आई थी घूमने
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला में पहले हरियाणा से शिमला घूमने आई एक नाबालिग ने अपने चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था और अब एक और नाबालिग के अपने दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने कालका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद कालका पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआईआर के तहत इस मामले को कार्रवाई के लिए शिमला के सदर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया है। शिमला पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी ( Arrest) नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: हरियाणा से भतीजी को शिमला घुमाने लाया था चाचा, होटल में किया गंदा काम
बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली नाबालिग अपनी सहेली के साथ शिमला घूमने आई थी। इस दौरान वे लक्कड़बाजार के एक होटल में ठहरीं। अगले दिन सहेली के एक परिचित ने उसके साथ होटल में जबरदस्ती की। इस घटना के बाद 13 जुलाई को उसकी सहेली, आरोपी युवक उसे कालका बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए। शिमला से पंचकूला लौटने के बाद पीड़िता ने कालका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। कालका पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआईआर के तहत इस मामले को कार्रवाई के लिए शिमला के सदर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया है। एसपी शिमला मोहित चावला ने बताया कि पीड़िता ने कालका थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन घटना के शिमला में घटने की वजह से मामले को जीरो एफआईआर के तहत शिमला पुलिस को प्रेषित किया गया है। सदर थाना पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जाहिर है इससे पहले भी शनिवार को शिमला में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। हरियाणा की एक लड़की शिमला अपने चाचा के साथ आई थी। जब वे होटल में रूके थे तो चाचा ने ही नाबालिग भतीजी के साथ गलत हरकत की।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…



