-
Advertisement
हिमाचल: नाबालिग ने साथियों के साथ अपने ही घर में डाला डाका, पढ़ें पूरा मामला
Last Updated on August 26, 2021 by Sintu Kumar
नाहन। हिमाचल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नाहन में एक नाबालिग (Minor) ने साथियों के साथ मिलकर अपने ही घर में डाका डाला। और लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। हालांकि, पुलिस ने मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया। पुलिस (Police) ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कच्चा टैंक नाहन निवासी कुंता देवी ने स्थानीय पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायती पत्र के अनुसार कुंता देवी ने अपने गहने घर में अलमारी के लॉकर में रखे हुए थे।
राखी के आलमारी से गायब मिले आभूषण
रक्षाबन्धन के दिन गहने पहनने के लिए अलमारी खोला तो गहने लॉकर में मौजूद नहीं थे। घर में पूछताछ करने पर गहनों के बारे में कुछ पता नहीं चला। परन्तु कुछ पता नहीं चला। शिकायतकर्ता ने सन्देह जताया कि इसके नाबालिग बेटे का दोस्त अक्सर आता था। उसने इसके नाबालिग बेटे (Son) के साथ मिलकर इसके गहने जिसमें गले का सैट-1, झुमके -1 जोड़ा, छोटा मंगलसूत्र 1, एक अन्य मंगलसूत्र, अंगूठी-2 सभी गहने सोने के चोरी कर लिए। उक्त शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया गया। जिला सिरमौर पुलिस ने उक्त मामले को सुलझाने में सफलता प्राप्त करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group