-
Advertisement
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर लगा शादी का झांसा देकर Rape करने का आरोप; अबॉर्शन भी करवाया
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (Mahaakshay Chakraborty) बुरी तरह फंस गए। दरअसल महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। एक महिला ने महाअक्षय पर शादी का झांसा देकर रेप (Rape) करने का आरोप लगाया है, महिला का कहना है कि रेप करने के बाद वह प्रेग्नेंट भी हुई थी। लेकिन उसका अबॉर्शन करा दिया गया। इस मामले में मिथुन की पत्नी योगिता बाली (Yogeeta Bali) को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराने वाली महिला सिनेमा जगत से जुड़ी हुई है और एक्ट्रेस और मॉडल के रूप में काम भी कर चुकी है।
मिथुन की पत्नी ने पीड़िता पर दबाव बनाकर मामला रफा-दफा करेने को कहा था
पुलिस के पास दी गई लिखित शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि घटना साल 2015 की है। उस वक्त वह महाअक्षय के साथ रिलेशनशिप में थी। इस दौरान महाअक्षय ने लड़की से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित किए थे। पीड़िता ने आरोप लगाया है महाअक्षय ने उसे अपने घर बुलाया था जहां पर सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवाई दी थी। इसके बाद महाअक्षय ने पीड़िता के साथ बिना उसकी सहमति के शारीरिक संबंध स्थापित किए। इसके बाद से वह लगातार पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और उसके बीच करीब 4 सालों तक रिश्ता रहा। इस दौरान वह पीड़िता को शारीरिक के साथ-साथ मानसिक तौर पर भी परेशान करता था। इस दौरान पीड़िता के प्रेग्नेंट हो जाने पर उसने उस पर अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला। लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो उसे बिना बताए कुछ पिल्स देकर उसका अबॉर्शन करवा दिया।
यह भी पढ़ें: बैंक जा रही महिला के साथ किया #GangRape, पांच साल के मासूम के साथ बांधकर नदी में फेंका, बच्चे की मौत
पीड़िता का आरोप है कि उसे नहीं पता था कि उसे जो पिल्स दी जा रही हैं उससे अबॉर्शन हो सकता है। पीड़िता ने महाअक्षय की मां पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि उनसे शिकायत के बाद उन्होंने भी उसे धमकाया था और मामले को रफा-दफा करने का दबाव भी बनाया था। अब पीड़िता की शिकायत पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में महाअक्षय और उनकी मां के खिलाफ धारा 376 2 (N) 328, 417, 506, 313 और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के एक अदालत के आदेश पर यह FIR मुंबई में दर्ज की गई है। पीड़ित मॉडल ने इससे पहले साल 2018 में भी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उस वक्त कोर्ट ने इस मामले को दिल्ली में दर्ज करने को कहा था लेकिन अब अंतिम फैसले में ऐसे मुंबई ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि महाअक्षय के खिलाफ लगा हुआ यह अपनी तरह का कोई पहला आरोप नहीं है। इससे पहले साल 2018 में एक भोजपुरी एक्ट्रेस ने भी महाअक्षय पर शादी का झांसा देकर रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया था।
