-
Advertisement
पठानिया ने गड़पा नाले पर फुटपाथ पुली बनाने के दिए निर्देश
धर्मशाला। विधायक केवल सिंह पठानिया ने चंबी लंजोत (Chamba Lanjot) को जोड़ने के लिए गड़पा नाले में एक फुटपाथ पुली (Footpath Pulley) जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। लंजोत के अभिभावकों ने उनसे इस पुली के निर्माण की मांग की थी, ताकि नाले में पानी ज्यादा होने पर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी न उठाना पड़े।
पठानिया ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को पुली के निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने को कहा है। शनिवार को बसनूर पंचायत के लंजोत की स्थानीय महिलाओं ने विधायक से मिलकर यह मांग रखी थी। लंजोत की महिलाओं का कहना था कि नाले में ज्यादा पानी होने से कई बार बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और लोगों को भी बहुत परेशानी होती है। महिलाओं ने कई बार इस पुली के निर्माण के लिए विधायक, मंत्रियों के आगे गुहार लगाई, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई।
यह भी पढ़े:जल्द होंगे प्रदेश में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव: प्रदीप ठाकुर
