-
Advertisement
सॉरी, मैं खुश नहीं और सुसाइड कर रही हूं, किसी को तंग मत करना
Last Updated on September 30, 2022 by sintu kumar
मुंबई (Mubai) माया नगरी है। यह सपने तो बहुत दिखाती है मगर कभी-कभी इस तरह जाल में फंसाती है कि कई लोग इनमें उलझकर अपनी जान ही गंवा देते हैं। ये ग्लैमर की दुनिया (World of Glamor) आसान नहीं है। इसमें पर्दे के आगे तो चेहर पर मुस्कान होती है, मगर पर्दे के पीछे दर्द और पीड़ा। मुंबई के अंधेरी इलाके में एक तीस वर्षीय मॉडल (thirty year old model) ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने लिखा है कि माफ करना इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान ना करें।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: फायर ऑफिसर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इस संबंध में वर्सोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा मोहन नामक यह मॉडल लोखंडवाला यमुना नगर सोसायटी (Lokhandwala Yamuna Nagar Society) में रहती थी। पुलिस ने बताया कि इस मॉडल ने बुधवार दोपहर करीब एक बजे होटल में चेक इन किया था। रात को खाने के लिए ऑर्डर भी दिया था। अगले दिन वेटर ने होटल रूम की घंटी बजाई पर रूम नहीं खुला। उसने कई बार रूम की घंटी बजाई मगर दरवाजा नहीं खोला गया। इस पर वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। मैनेजर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने होटल में पहुंच कर मास्टर चावी से ताला खोला तो उसे अंदर पंखे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस (Police) ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।