-
Advertisement
Modi Magic | Bharatiya Janata Party | Himachal |
Last Updated on October 23, 2022 by Neha Raina
हिमाचल में सत्ता के लिए चुनावी मैदान सज चुका है। इस पहाड़ी राज्य में पिछले तीन दशक से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस बीच सत्ता का खेल चल रहा है। हालांकि, इस बार बीजेपी यह चक्र तोड़ने के लिए रिवाज बदलने का नारा दिए हुए है। बावजूद इसके जयराम सरकार चुनावी मुद्दों से ज्यादा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर भरोसा करती नजर आ रही है। भगवां पार्टी ने कैंडिडेट तय करने की प्रक्रिया के दौरान 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं। कहा जा रहा है कि सत्ता विरोधी लहर से निपटने के लिए पार्टी ने ऐसा किया। जो कहीं ना कहीं भगवां पार्टी के गले की फांस बन गए है। पार्टी प्रदेश सरकार से जुड़े कई मुद्दों पर चुनौतियों का सामना कर रही है। भगवां पार्टी पर खराब शासन के आरोप लग रहे हैं। सीएम कार्यालय में बीते पांच वर्षों में 6 मुख्य सचिव बदले जा चुके हैं।