-
Advertisement
Himachal में फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 व 19 जुलाई के लिए Alert जारी
Last Updated on July 16, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological center) की मानें तो आज प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में बारिश हुई, वहीं शुक्रवार से प्रदेश में मानसून और सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने 18 व 19 जुलाई के लिए चेतावनी जारी की है। मनमोहन सिंह की मानें तो कल से प्रदेश के मध्यमवृति तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश (Heavy rain) होने की संभावना जताई है और साथ ही आंधी के साथ तूफान की भी चेतावनी दी गई है।
ये भी पढे़ं – Himachal में इस हफ्ते दस्तक देगा प्री मानसून: यहां जानें कब से बिगड़ेगा मौसम और कब आएगा Monsoon
मनमोहन सिंह ने कहा कि हालांकि अभी बारिश सामान्य से कम चल रही है, परंतु आने वाले समय में जैसे-जैसे मानसून (Monsoon) सक्रिय होगा नदी-नालों के पास खतरा बढ़ेगा। उन्होंने पर्यटकों के साथ-साथ आम जनमानस से बरसात के मौसम में सावधानी बरतने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विजिबिलटी जीरो हो जाती है जिसके चलते दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए ऐसे मौसम में सभी वाहनों को ध्यान से चलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किसान-बागवानों की लिए यह बरसात अच्छी रहेगी।