-
Advertisement
मणिकर्ण की ब्रह्मगंगा में आई बाढ़ः बह गए मां-बेटा, महिला पर्यटक भी लापता
Last Updated on July 28, 2021 by saroj patrwal
कुल्लू। जिला में बीती रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह पर नदी नालों में उफान पर हैं। ऐसे में मणिकर्ण घाटी के ब्रह्म गंगा में अचानक सुबह 6 बजे बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में मां-बेटा बह गए हैं। वहीं एक दिल्ली की पर्यटक भी बाढ़ की चपेट में आ गई। एक कैंपिंग साइट भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में फटे बादल, कुल्लू में मां-बेटा बहे, लाहुल में एक की मौत, 10 लापता
जानकारी के अनुसार जब ब्रह्म गंगा नदी का जलस्तर ने विकराल रूप धारण किया तो लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे। इसी दौरान जब बाढ़ का पानी एक घर की तरफ बढ़ गया तो मां-बेटा भी सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे थे,लेकिन दोनों बाढ़ में अचानक बह गए। महिला की पहचाल 25 वर्षीय पूनम और चार वर्षीय निकुंज निवासी मणिकर्ण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का ससुर सुरक्षित बचा है। वहीं प्रशासन को सूचित किया गया है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम को मोके के लिए भेजा है। अभी भारी बारिश का दौर जारी है। उधर एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया पुलिस को तीन लोगों के बहने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को नदी नालों से दूरी बनाने की चेतावनी दी हुई है। इसके बावजूद लोग मनमानी कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group