-
Advertisement
मां-बेटी ने CM योगी के ऑफिस के बाहर किया आत्मदाह: कांग्रेस नेता समेत 4 पर FIR
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) के अमेठी की रहने वाली मां-बेटी ने लखनऊ (Lucknow) में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। महिलाओं का आरोप है कि एक महीने से पुलिस अधिकारियों का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मामले में लखनऊ पुलिस ने कांग्रेस नेता अनूप पटेल, एआईएमआईएम नेता कादिर खान समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लखनऊ कमिश्नर सुजीत पांडे ने कहा, ‘इसमें आपराधिक साज़िश सामने आई है जिसमें कुछ लोगों ने महिलाओं को उकसाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ वहीं पुलिस ने मामले में कठोर एक्शन लेते हुए अमेठी के डीएम ने थाने में मां-बेटी की सुनवाई ना करने वाले पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान टेप कांड: माया बोलीं- गहलोत दगाबाज; BJP ने CBI जांच की उठाई मांग
लखनऊ में लोकभवन के सामने दो महिलाओं द्वारा दबंगों के खिलाफ़ कोई कार्रवाई न होने से हताश होकर आत्मदाह करने की दुःखद ख़बर आयी है।
सपा ने लोकभवन इसलिए बनवाया था कि वहाँ बिना भेदभाव आम जनता अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जा सके, लेकिन इस भाजपा सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 17, 2020
इस मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया कि लखनऊ में लोकभवन के सामने दो महिलाओं द्वारा दबंगों के खिलाफ़ कोई कार्रवाई ना होने से हताश होकर आत्मदाह करने की दुःखद ख़बर आई है। सपा ने लोकभवन इसलिए बनवाया था कि वहां बिना भेदभाव आम जनता अपनी शिकायतों के निवारण के लिए जा सके, लेकिन इस बीजेपी सरकार में गरीबों की कोई सुनवाई नहीं।
यहां जानें क्या है पूरा मामला
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा के मुताबिक मां-बेटी अमेठी के जामो की रहने वाली हैं। वहां कुछ लोगों से नाली का विवाद था। इसे लेकर मारपीट हुई थी। बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई न होने से नाराज मां-बेटी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर सीएम से अपनी गुहार लगाना चाह रही थीं। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से मां-बेटी चक्कर लगा रही थीं। हालांकि मंत्री से मुलाकात हुई। इसके बाद शुक्रवार को दोनों ने वहां की पुलिस व प्रशासन पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार शाम को लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया है। इस दौरान मां 80% जल गई जबकि उनसकी बेटी 40% जल गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों की जान बचाई और सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मां की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।
