-
Advertisement
Kishan Kapoor बोले- ट्रैक्टर पर एसी लगाकर जा रहे हैं #farmers_protest में
Last Updated on December 16, 2020 by Sintu Kumar
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर( MP Kishan Kapoor) ने कहा किसान आंदोलन जो सिर्फ पंजाब -हरियाणा( Punjab – Haryana) में सबसे ज्यादा सक्रिय है। इस आंदोलेन में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने खेतों का मुंह तक नहीं देखा है। ट्रैक्टर पर एसी लगाकर जा रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान कपूर ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय दल जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है, वो इस आंदोलन को चला रहे हैं। कृषि कानून( Agricultural Law) नए नहीं बने। कांग्रेस ने अपने चुनावों में घोषणापत्र में लिखा था कि इसे लागू करेंगे। भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी ने कहा था कि सरकारी योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा। लेकिन भाजपा राज में आज दिल्ली से चलने वाला पैसा जनता तक पहुंच रहा है। दलालों को खत्म कर दिया।
यह भी पढ़ें: सुरेश कश्यप बोले: किसान समझता है #Bill का महत्व; पंजाब के किसानों का आंदोलन राजनीति से प्रेरित
किशन कपूर ने कहा कि मोदी ने किसानों की आय दो गुना करने के लिए कृषि विधेयक पारित किए हैं। एपीएमसी के अधिकार इस विधेयक में बरकरार रहेंगे। अंतरराज्यीय व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्यों से बाहर अब किसानों को कोई टैक्स नहीं लगेगा। वन नेशन वन मार्केट को तव्वजो दी गई है। इसलिए किसानों को अन्य राज्यों में अपने उत्पाद बेचने पर टैक्स नहीं लगेगा, किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है। देशभर का आम किसान इस बिल का समर्थन कर रहा है। कुछ एक लोग विरोध कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस और अकाली दल शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के बाद कृषि बढ़ोतरी हुई है। इसका हिमाचल का भी उदाहरण है। सांसद ने कहा कि लाहुल स्पीति में मैकेंन फ़ूड प्राइवेट लिमिटेड ने काम किया। इस साल लाहुल के किसानों का आलू सबसे महंगा बिका है। आंदोलन वालों की कोर्ट में जाने की शर्त को भी मान लिया है फिर भी आंदोलन चल रहा है। कपूर ने कहा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा आंदोलन को भड़काया है। वो आज के इतिहास में सबसे ज्यादा आंदोलन भड़काने वाले सीएम है। राहुल गांधी और कमल नाथ राय ने मध्य प्रदेश चुनाव के दौरान किसानों के कर्ज माफ करने को कहा था और किसानों के झूठे कर्ज माफ के पर्चे बांट दिए। ब्याज की दर 18 फीसदी कर दी। पंजाब का किसान अपनी फसल 2 रुपए किलो बेचने को मजबूर है तो अमरेंद्र सिंह बताए उन्होंने ऐसे किसानों के लिए क्या किया।