-
Advertisement
Video: लॉकडाउन में MS धोनी जीवा को करा रहे बाइक राइड, पत्नी साक्षी ने ली चुटकी
Last Updated on April 21, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वैसे तो धोनी खुद सोशल मीडिया पर भले ऐक्टिव नहीं रहते। फिर भी उनके फैन्स को अपने इस हीरो की एक-एक झलक का सोशल मीडिया पर बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो (Video) शेयर किया है। इसमें धोनी अपने बेटी जीवा को बाइक (Bike) पर पीछे बैठाकर घुमाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपने फार्म हाउस के बगीचे में ही जीवा (Jeeva) को घुमाया था।
यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए Yogi Adityanath के पिता, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
Thala Suthifying, literally! 😍🦁💛 #WhistlePodu VC: @SaakshiSRawat pic.twitter.com/0xpOxVoVET
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 20, 2020
धोनी और जीवा का यह वीडियो साक्षी ने बनाया है, जिसे माही की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में साक्षी की भी आवाज सुन रही है। साक्षी बोल रही हैं, ‘दो बच्चे यहां खेल रहे हैं, एक बड़ा बच्चा और एक छोटा बच्चा।’ इस वीडियो में धोनी ने रेड टी-शर्ट पहन रखी है, जबकि जीवा धोनी ने पिंक कलर की फ्रॉक पहन रखी है। बता दें लॉकडाउन में धोनी बाइक चला रहे हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि कैप्टन कूल ने क्वारंटीन या लॉकडाउन का नियम तोड़ दिया। धोनी इस बाइक राइड के दौरान रांची की किसी सड़क पर नहीं उतरे। वह अपने फॉर्म हाउस के गार्डन एरिया में ही बाइक राइड का लुत्फ ले रहे हैं।