हिमाचलः इन इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी MTech और पीएचडी, CTI को मंजूरी का इंतजार

तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने दी जानकारी

हिमाचलः इन इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी MTech और पीएचडी, CTI को मंजूरी का इंतजार

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय (Himachal Minister of Technical Education Dr. Ramlal Markandeya) ने कहा कि सुंदरनगर इंजीनियरिंग कॉलेज (Sunder Nagar Engineering College) में इस बार से एमटेक (MTech) की कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इसके बाद वर्ष 2022 में कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के इंजीनियरिंग कॉलेज में एमटेक की क्लासें शुरू होंगी। अगले चरण में सुंदरनगर में पीएचडी (PHD) की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कहीं भी पीएचडी और एमटेक की पढ़ाई नहीं करवाई जाती है। इसके लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। डॉ. रामलाल मार्कंडेय शिमला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।


यह भी पढ़ें: Himachal : स्कूलों-कॉलेजों के बाद अब खुलेंगे हॉस्टल, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

उन्होंने बताया कि सरकार ने हिमाचल में सीटीआई (CTI) की पढ़ाई शुरू करवाए जाने को लेकर भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। हिमाचल के छात्र आईटीआई (ITI) करते हैं तो उन्हें सीटीआई करने के लिए बाहरी राज्यों का रुख करना पड़ता है। इसी के चलते सरकार ने हिमाचल में सीटीआई की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कुल्लू, मंडी (Mandi), शाहपुर (कांगड़ा), शिमला और हमीरपुर में आईटीआई चयनित की हैं। अगर भारत सरकार से मंजूरी मिलती है तो वर्ष 2021-22 में इन आईटीआई में सीटीआई की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इससे छात्रों को काफी राहत मिलेगी। उनको बाहरी राज्यों में जाने से छुटकारा मिलेगा और पैसों की बचत भी होगी। छात्र घर पर ही सीटीआई कर सकेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

 

- Advertisement -

Tags: | मंजूरी | इंतजार | पीएचडी | कॉलेज | Shimla | इंजीनियरिंग | Himachal News | abhiabhi | latest news | state news | शिमला | live | HP today | MTech | हिमाचल | CTI
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है