-
Advertisement
Video : मुकेश अग्निहोत्री फेसबुक-ट्वीटर पर बन गए मुख्यमंत्री
मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं,सभी जानते हैं। लगातार पांच बार हरोली से जीतने के बाद उन्होंने ये कुर्सी संभाली है। मुकेश का सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल करने वाली टीम एक्टिव है। पल-पल की गतिविधियों को साथ-साथ अपडेट किया जाता है। जैसे ही मुकेश ने उप मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तो मुकेश की टीम ने सोशल मीडिया पर चाहे वो फेसबुक हो या ट्विटर हैंडल,सब जगह उनके पद के नामकरण के साथ कवर फोटो भी बदल दिया। खबर यहीं से शुरू होती है। हम जो कुछ भी दर्शाने या बताने जा रहे हैं उसमें मुकेश अग्निहोत्री या उनकी सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम की कोई गलती नहीं है। बस ऐसा कुछ तकनीकी कारणों से हो गया कि मुकेश सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री से मुख्यमंत्री बन गए।
यह भी पढ़ें- …तो सुक्खू अब हर माह कैबिनेट के साथ पैदल चलकर जनता के बीच पहुंचेंगे

हुआ यूं कि कवर फोटो के साथ डीपी भी लगाई जाती है,उसी में मुख्यमंत्री से पहले वाला उप शब्द दब गया। अगर कोई भी पहली नजर से मुकेश अग्निहोत्री(Mukesh Agnihotri) के फेसबुक पेज व ट्विटर हैंडल (Facebook-Twitter) को डेस्कटाॅप पर देखें तो उन्हें यही लगेगा कि मुकेश अग्निहोत्री ही हिमाचल प्रदेश के (Chief Minister) मुख्यमंत्री हैं।

जबकि कोई क्वर फोटो पर क्लिक करे तो साफ लिखा नजर आता है, उप मुख्यमंत्री। हालांकि, मुकेश अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साफ लिखा हुआ है (Deputy Chief Minister of Himachal Pradesh) डिप्टी चीफ मिनिस्टर ऑफ हिमाचल प्रदेश। लेकिन कवर फोटो के साथ डीपी के चलते ये गडबड हो गई। जिससे मुकेश उप से सीधे मुख्यमंत्री बन गए। ये किसी की भी फेसबुक या ट्विटर हैंडल पर होता है। खैर ये सब कुछ तकनीकी कारणों (Technical Reasons) से है,इसमें कोई दोराय नहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

