-
Advertisement
Mukesh Agnihotri | Haroli | Chief Minister |
Last Updated on December 9, 2022 by Neha Raina
कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री की पांचवीं बार जीत से गदगद हरोली ब्लॉक कांग्रेस ने जेंजो मौड़ पर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू की अगुवाई में जेंजो मौड़ से ब्लॉक कार्यालय तक विजय जलूस निकाला और लड्डू बाँट कर अपनी ख़ुशी का इजहार भी किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमारा सीएम कैसा हो मुकेश अग्निहोत्री जैसा हो के जोरदार नारे भी लगाए। हरोली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू ने कहा कि बीजेपी ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में जीत के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाये लेकिन हरोली की जनता ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।