-
Advertisement
Mukesh Agnihotri || Una || welcome
Last Updated on December 20, 2022 by Neha Raina
हिमाचल प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम का पदभार संभालने के बाद मंगलवार को पहली बार मुकेश अग्निहोत्री गृह जिला ऊना पहुंचे। इस मौके पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा और ऊना सदर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुकेश अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार मैहतपुर में प्रशासनिक अमला डीसी राघव शर्मा और एसपी अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में डिप्टी सीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहा। जिला भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और बैंड बाजे के साथ उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने जनता के बीच जो तीन प्रमुख ऐलान किए हैं उन्हें कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगी।