-
Advertisement
मुकेश बोले: अहंकार में हैं सीएम जयराम, नहीं समझ पा रहे जनता का जनादेश
ऊना। नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री (Mukesh Agrihotri) ने सीएम जयराम पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर अभी भी अहंकार में है। जनता के जनादेश समझ नहीं पा रहे है, जबकि बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व समझ गया है। शुक्रवार को मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता की ऐतिहासिक जनोदश ईवीएम (EVM) में बंद हो गया है। 8 दिसंबर को जैसे ही 12 बजेंगे, तो बीजेपी के तोते उड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम में बीजेपी के कई किले ध्वस्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ मंडी को भी सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) नहीं बचा पाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है और पार्टी सत्ता में आकर ठोक बजाकर एकजुटता के साथ सरकार को 5 साल चलाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रों की पिटाई का आरोप, छात्र अस्पताल में भर्ती
मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि चुनाव परिणाम (Election Results) के बाद बीजेपी को भी पता चल जाएगा कि दुल्हा कांग्रेस (Congress) का होगा। सरकार भी कांग्रेस की होगी और राज जनता का होगा। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जनता से किए हर वायदों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना सामान पैक कर लें। प्रदेश की जनता ने पूरा बंदोबस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही जनता के लिए कभी भी सरकार का खजाना खाली नहीं होगा। बजट को लेकर बीजेपी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रदेश के आर्थिक संसाधनों को खड़ा करने के लिए काम किया जाएगा।फिजूलखर्ची को रोकने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार के पास भीख नहीं मांगेंगे, बल्कि हिमाचल प्रदेश का हक लेने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मुकेश ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सोच व प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) के सपनों को साकार करने के लिए कदम आगे बढ़ाए जाएंगे। नेता विपक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आकर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों के साथ प्रदेश की जनता के साथ किए गए वायदे को पूरा करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

